टीएमसी के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें… महिलाओं के उत्पीड़न पर अमित शाह ने दार्जिलिंग से दी चेतावनी

Categorized as समाचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिलिंग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के राज में माताओं बहनों पर जमकर अत्याचार हुआ।

गृहमंत्री ने कहा कि हमारे गोरखा बहनों-भाइयों पर इन्होंने सैकड़ों गलत केस किए हैं। 4 मई को परिणाम आएगा, 5 को भाजपा सरकार बनेगी और 31 जुलाई से पहले भाजपा सरकार सारे गोरखा बहनों-भाइयों पर दर्ज सभी केस वापस ले लेगी। टीएमसी ने ये फर्जी केस कर गोरखा आंदोलन को दबाया, ये सारे केस भाजपा समाप्त करेगी और आपको आंदोलन न करना पड़े, ऐसा समाधान भी लेकर आएगी।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर हर गोरखा के चेहरे पर संतोष की हंसी हो, ऐसा समाधान हम निकालेंगे। कांग्रेस और टीएमसी ने दार्जिलिंग और गोरखा—दोनों के साथ अन्याय किया है। कमल फूल की सरकार बनते ही 6 महीनों के अंदर दशकों पुरानी गोरखा समस्या का गोरखा के हिसाब से समाधान करके दिखाएंगे, यह हमारा वादा है।

गृहमंत्री ने कहा उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है। यह चुनाव दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर गंगासागर और कोलकाता तक हमारी माताओं-बहनों को सुरक्षित करने का चुनाव है। ममता के राज में ढेर सारी माताओं-बहनों पर अत्याचार हुआ है। संदेशखाली ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया। भाजपा सरकार हर बलात्कारी को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी।

Also Read : बिहार में आरजेडी 25 पर सिमट गई, केरल में कांग्रेस का न हो जाए बुरा हाल : तेज प्रताप यादव

गृहमंत्री ने टीएमसी सरकार पर मदरसों को अधिक बजट देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास के लिए पहाड़ों और उत्तर बंगाल के लिए ममता सरकार का बजट 2000 करोड़ रुपए है, जबकि मदरसों और मुसलमानों के लिए ममता सरकार का बजट 5700 करोड़ रुपए से अधिक है। गोरखा समस्याओं के समाधान के लिए गृह मंत्री बनने के बाद मैंने तीन बड़ी मीटिंग बुलाईं, लेकिन एक बार भी ममता सरकार की ओर से प्रतिनिधि नहीं आया।

अमित शाह ने कहा ममता दीदी! गोरखा समस्या के समाधान के लिए हम आप पर निर्भर नहीं हैं। हमने एक इंटरलोक्यूटर (संवाद करने वाला व्यक्ति) नियुक्त करने का काम किया है, जो यहां के गोरखा लोगों से मिलकर एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है। भाजपा सरकार बनते ही सभी गोरखाओं के मन में जो है, वही समाधान हम देंगे।

अमित शाह ने कहा, 3000 करोड़ रुपए की लागत से बागडोगरा एयरपोर्ट को नया बनाया जा रहा है और दिसंबर 2027 से पहले यह एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक बन जाए, इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि पहाड़ समेत पूरे बंगाल की माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। बेरोजगार युवाओं को भी 3000 रुपए मिलेंगे। चाय बागानों के अंदर स्कूल बनाए जाएंगे, श्रमिकों को अपनी भूमि का मालिक बनाया जाएगा, घर का पट्टा दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें, 5 तारीख के बाद किसी नागरिक को परेशान किया तो उल्टा करके सीधा करने का काम करेंगे। अगर अपनी खैर चाहते हो तो 23 अप्रैल को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना वरना 5 मई के बाद जेल की सलाखों के पीछे होगे। उन्होंने कहा कि ममता दीदी एक अफवाह फैला रही हैं कि अभी जो जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें भाजपा बंद कर देगी, लेकिन भाजपा कोई भी जनकल्याण की योजना बंद नहीं करेगी। इसके साथ इन सभी योजनाओं को लागू करने का काम भाजपा करेगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo