ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान—अमेरिका के बीच सीजफायर पर बातचीत बन गई है। बताया जा रहा है कि यह सीजफायर दो हफ्तों के लिए होगा। ईरान सीजफायर के दौरान होर्मूज खोलने के लिए भी तैयार हो गया है।

ईरानी सभ्यता मिटाने की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान की पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा और वह सभ्यता फिर से बहाल नहीं हो सकेगी। इससे पहले उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए ईऱान में कहर बरपाने की धमकी दी थी। अब धमकी की डिग्री बढ़ाते हुए उन्होंने कहा है कि पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। हालांकि साथ ही वे यह भी कह रहे हैं कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो गया है और पहले से कम कट्टर व ज्यादा समझदार लोग सत्ता में आ गए हैं। इसके बावजूद उनको ईरान को मिटाने वाला हमला करना है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार की रात यानी भारतीय समय के हिसाब से बुधवार की सुबह ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार और क्रांतिकारी हो सकता हो’?

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि मंगलवार की रात दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल का गवाह बनेगी। उन्होंने लिखा, ‘47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे’। इससे पहले ट्रंप कई बार धमकियां दे चुके हैं और हर बार समय सीमा आगे बढ़ाते रहे हैं। इस बार धमकी देने के साथ साथ खबर है कि अमेरिकी फौज सचमुच बड़े हमले की तैयारी भी कर रही है।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर का जवाब ईरान की ओर से दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने कहा, ‘अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे कभी भूल नहीं पाएंगे’। इसी तरह भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा ‘हमने कहा था कि अगर आप जंग शुरू करेंगे तो उसे खत्म नहीं कर पाएंगे। और हमने फिर कहा है, अगर आप हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे तो…. पिछली गलतियों से सीखिए।’


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo