ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका की धमकियों के बीच इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। उसके कई पुलों को उड़ा दिया गया है तो ईरान के सबसे बड़े तेल ठिकाने यानी खार्ग द्वीप पर भी बड़ा हमला हुआ है। वहां से बड़े धमाके सुने जाने की खबर है। इससे पहले इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है। ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक, ये हमले इसलिए किए गए ताकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी अपने हथियार और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह न ले जा सके।

इजराइल ने इन हमलों से पहले ईरान के लोगों को चेतावनी दी थी कि वे शाम तक ट्रेनों से दूर रहें। इजराइल के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि आईआरजीसी इन रेलवे लाइनों और हाईवे पुलों का इस्तेमाल हथियार और सैन्य सामान ले जाने के लिए कर रही थी। यह भी खबर है कि सबसे बड़ा हमला खार्ग द्वीप पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90 फीसदी कच्चा तेल वहीं से निर्यात होता है। इससे पहले अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर हमला किया था लेकिन तब ईरान के सैनिक ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

इस बीच मंगलवार को खबर आई कि रात भर हुए हमले में तेहरान में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। इजराइल ने कोम और कशान में भी पुलों को निशाना बनाया। काशान के पास यह्याबाद रेलवे पुल पर हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। बहरहाल, इजराइल की चेतावनी के बाद ईरान के मशहद शहर में रेलवे सेवाएं रोक दी गई हैं। इससे पहले मंगलवार को इजराइल की सेना आईडीएफ ने ईरान के लोगों से अपील की थी कि वे पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें और रेलवे लाइनों से दूर रहें।


Previous News Next News

More News

ट्रंप ने शी के स्वागत में बिछाया रेड कार्पेट, अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू

September 24, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बुधवार को सैन्य हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। इसी के साथ व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ताइवान और ईरान युद्ध को लेकर तनाव के बीच तीन दिवसीय अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू हो गई। श्री ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी…

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की

September 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री और सह प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के अलग-अलग राज्यों में पार्टी संगठन का दायित्व संभालने के लिए विभिन्न नेताओं को नियुक्त किया है। श्री…

लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं ब्रह्मोस बन रही है: योगी

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में लखनऊ में कट्टा और बम बनते थे, अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। योगी ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की 12 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि…

ज्ञानेश की तानाशाही किसके कहने पर?

September 24, 2026

भारत का चुनाव आयोग कई बरसों से कई कारणों से निशाने पर है। पिछले साल जून में जब बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का अभियान शुरू किया तब से लेकर अब तक वह एसआईआर में मनमाने तरीके से नाम काटने, नए नाम जोड़ने, नाम हटाने के फैसले…

logo