ट्रंप ने सेना प्रमुख और एजी को हटाया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ने ईरान में चल रही जंग के बीच अमेरिकी सेना के प्रमुख रैंडी जॉर्ज को हटा दिया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उनको इस्तीफा देने को कहा। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी नौसेना और वायु सेना प्रमुखों को हटा चुके हैं। कहा जा रहा है कि ट्रंप कुछ मंत्रियों को भी हटाने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी को पद से हटा दिया है। इसके बाद अब ट्रंप सरकार में कुछ और बड़े अधिकारियों को निकाले जाने की आशंका बढ़ गई है।

अमेरिकी वेबसाइट ‘द अटलांटिक’ की रिपोर्ट के मुताबिक अगला नंबर अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के प्रमुख काश पटेल और नेशनल इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का हो सकता है। पिछले दिनों ईरानी हैकर्स ने काश पटेल का ईमेल हैक कर लिया था और उनके कई मेल्स सार्वजनिक कर दिए थे।

बहरहाल, अमेरिकी वेबसाइट के मुताबिक सैन्य मंत्री डेनियल ड्रिस्कॉल और श्रम मंत्री लोरी चावेज डीरेमर का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े अधिकारियों को हटाने से बचते रहे थे। उन्हें लगता था कि ऐसा करना डेमोक्रेट्स और मीडिया के सामने झुकना होगा। पिछले कुछ महीनों तक यह आदेश था कि मिड टर्म चुनाव से पहले किसी कैबिनेट अधिकारी को नहीं हटाया जाएगा, लेकिन ईरान युद्ध के बाद ट्रंप की लोकप्रियता घटने से स्थिति बदल गई है।


Previous News Next News

More News

यूपी से भाजपा के कितने दावेदार

September 25, 2026

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। उत्तराखंड की एक सीट पर भी चुनाव होगा और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। लेकिन सबकी नजर उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर है। राज्य में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से राज्यसभा…

हरदीप पुरी की वापसी होगी या नहीं?

September 25, 2026

राज्यसभा चुनावों की घोषणा के बाद जिस एक चेहरे को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं वह हरदीप सिंह पुरी का है। वे नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हैं और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। पांच महीने में पंजाब में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ध्यान रहे पुरी केंद्र…

राम माधव का इंतजार क्या खत्म होगा?

September 25, 2026

भारतीय जनता पार्टी के बड़े और चर्चित नेताओं में राम माधव संभवतः इकलौते नेता हैं, जो आज तक सांसद नहीं हुए। पार्टी के सारे प्रवक्ता या महामंत्री रहे नेता सांसद बन चुके हैं। जो लोकसभा नहीं जीत सका उसको राज्यसभा भेजा गया। राम माधव न लोकसभा लड़े और न राज्यसभा का चुनाव लड़ा। उलटे भरपूर…

राजस्थान की क्रिकेट राजनीति

September 25, 2026

देश भर में क्रिकेट हो या फुटबॉल या दूसरा कोई भी खेल उनका प्रबंधन नेताओं के हाथ में ही है। एकाध अपवाद हो सकता है कि किसी खिलाड़ी को प्रबंधन में रखा गया हो लेकिन वह भी किसी न किसी राजनीतिक दल की कृपा से ही हुआ होगा। पहले कांग्रेस के हाथ में ताकत थी…

एसआईआर की सफाई में फंसते मतदाता !

September 25, 2026

उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात समेत बारह राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त सूची में भी करोड़ों नाम घटे। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी संख्या में कटौती बताई गई, पश्चिम बंगाल में भी दस प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज हुई। वहीं महाराष्ट्र में दो करोड़ से अधिक नाम बाहर दिखे, कर्नाटक में एक करोड़ से…

logo