अबू धाबी में पांच भारतीयों सहित 12 घायल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। खाड़ी के देश ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर ले रहे हैं और उन्हें हवा में मार गिरा रहे हैं लेकिन उनका मलबा गिरने से भी काफी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को अबू धाबी में ईरानी मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से पांच भारतीयों सहित 12 लोग घायल हो गए हैं। घटना एक रिहायशी इलाके में हुई, जहां एक ईरानी मिसाइल को रोकने के दौरान निकले टुकड़ों से वहां रहने वाले लोग घायल हो गए।

अबू धाबी मीडिया ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया है कि इस घटना में छह नेपाली और पांच भारतीय मामूली रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ है। गौरतलब है कि ईरान लगातार हमले कर रहा है और उसने अमेरिका के सहयोगी खाडी देशों में स्थित अमेरिकी संस्थाओं और कंपनियों को निशाना बना रहा है। उसने अमेरिका की 18 कंपनियों की सूची जारी की है, जिन पर वह हमला कर रहा है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात के चर्चों ने सरकार का आदेश मान लिया है और रविवार को चर्च बंद रखने का फैसला किया है।


Previous News Next News

More News

यूपी से भाजपा के कितने दावेदार

September 25, 2026

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। उत्तराखंड की एक सीट पर भी चुनाव होगा और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। लेकिन सबकी नजर उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर है। राज्य में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से राज्यसभा…

हरदीप पुरी की वापसी होगी या नहीं?

September 25, 2026

राज्यसभा चुनावों की घोषणा के बाद जिस एक चेहरे को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं वह हरदीप सिंह पुरी का है। वे नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हैं और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। पांच महीने में पंजाब में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ध्यान रहे पुरी केंद्र…

राम माधव का इंतजार क्या खत्म होगा?

September 25, 2026

भारतीय जनता पार्टी के बड़े और चर्चित नेताओं में राम माधव संभवतः इकलौते नेता हैं, जो आज तक सांसद नहीं हुए। पार्टी के सारे प्रवक्ता या महामंत्री रहे नेता सांसद बन चुके हैं। जो लोकसभा नहीं जीत सका उसको राज्यसभा भेजा गया। राम माधव न लोकसभा लड़े और न राज्यसभा का चुनाव लड़ा। उलटे भरपूर…

राजस्थान की क्रिकेट राजनीति

September 25, 2026

देश भर में क्रिकेट हो या फुटबॉल या दूसरा कोई भी खेल उनका प्रबंधन नेताओं के हाथ में ही है। एकाध अपवाद हो सकता है कि किसी खिलाड़ी को प्रबंधन में रखा गया हो लेकिन वह भी किसी न किसी राजनीतिक दल की कृपा से ही हुआ होगा। पहले कांग्रेस के हाथ में ताकत थी…

एसआईआर की सफाई में फंसते मतदाता !

September 25, 2026

उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात समेत बारह राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त सूची में भी करोड़ों नाम घटे। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी संख्या में कटौती बताई गई, पश्चिम बंगाल में भी दस प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज हुई। वहीं महाराष्ट्र में दो करोड़ से अधिक नाम बाहर दिखे, कर्नाटक में एक करोड़ से…

logo