होरमुज में जहाजों की आवाजाही बढ़ी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एक तरफ ब्रिटेन की अपील पर दुनिया के 60 देशों ने होरमुज की खाड़ी खुलवाने और तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बातचीत की तो दूसरी ओर होरमुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दुनिया के एक एक देश ईरान से बात करके अपने जहाज सुरक्षित निकाल रहे हैं। ध्यान रहे हर देश के सामने तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि होरमुज की खाड़ी से जहाज टोल देकर गुजर रहे हैं या अभी ईरान सद्भाव दिखा रहा है।

बहरहाल, समुद्र जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली खुफिया कंपनी विंडवार्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को होरमुज की खाड़ी से 16 जहाज गुजरे। इस तरह लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बताया कि ये सभी जहाज लारक द्वीप के रास्ते से गुजरे। इसका मतलब है कि कई देश ईरान से बातचीत कर रहे हैं, ताकि उनके जहाज सुरक्षित तरीके से गुजर सकें। इससे आने वाले दिनों में जहाजों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, विमानों की आवाजाही अब भी सामान्य स्तर से काफी कम है। ईरान में जंग शुरू होने से पहले, 28 फरवरी तक हर दिन करीब 130 जहाज इस रास्ते से गुजरते थे।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस की बड़ी शिपिंग कंपनी सीएमए सीजीएम का एक कंटेनर जहाज होरमुज की खाड़ी से सुरक्षित निकल गया है। यह जानकारी फ्रांस के चैनल बीएफएम टीवी ने दी, जो इसी कंपनी से जुड़ा है। उधर फिलीपींस ने कहा है कि उसके जहाजों को होरमुज की खाड़ी से सुरक्षित तरीके से गुजरने की अनुमति मिल गई है। फिलीपींस काफी समय से ईरान से बातचीत कर रहा था। उसका मकसद खुद को दोस्त देश के रूप में मान्यता दिलाना था, ताकि वह तेल की सप्लाई हासिल कर सके। फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा लाजारो ने कहा कि ईरान के साथ हुई बातचीत सकारात्मक और सफल रही।

ईरान की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है और कहा गया कि फिलीपींस के झंडे वाले जहाजों, उसकी ऊर्जा सप्लाई और उसके नाविकों को सुरक्षित, बिना किसी रुकावट और तेजी से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया है कि, ईरानी राजनयिक काजेम गरीबाबादी होरमुज की खाड़ी की निगरानी के लिए ओमान के साथ मिलकर एक प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इस प्रस्ताव का मकसद समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों के लिए सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर सेवाएं देना बताया गया है। उधर एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान पर आरोप है कि उसने होरमुज की खाड़ी से गुजरने के लिए 20 लाख डॉलरतक की मांग कर रहा है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo