ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि 48 घंटे के अंदर ईरान होरमुज की खाड़ी को पूरी तरह से खोल दे नहीं तो अमेरिका बड़ा हमला करेगा। उन्होंने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर खास कर पावर प्लांट्स पर हमला करने की धमकी दी है। गौरतलब है कि अभी तक अमेरिका ने ईरान के सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया है। वह ईरान के नागरिकों को परेशान नहीं करना चाहता है क्योंकि उसे उम्मीद है कि ईरान के नागरिक इस्लामिक सत्ता के खिलाफ उतरेंगे तभी शासन बदलेगा।

बहरहाल, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने इजराइल पर बहुत बड़ा हमला किया। ईरान ने शनिवार की रात को और रविवार की सुबह इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया। ईरान ने रविवार सुबह से चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इजराइल की मीडिया के मुताबिक, इन हमलों में तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइली विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवाओं के मुताबिक, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

इससे पहले ईरान ने शनिवार की रात को इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया। यहां इजराइल का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है। असल में, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी देते हुए लिखा, ‘अगर 48 घंटे के भीतर होरमुज की खाड़ी को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी’।

राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भी पलट कर चेतावनी दी और कहा कि अगर उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो वह पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचों पर हमला करेगा। गौरतलब है कि इजराइल ने पिछले दिनों ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था तो जवाब में ईरान ने साउथ पार्स से सटे कतर के गैस फील्ड पर हमला कर दिया था। कतर के रास लफान सयंत्र पर हमले से पूरी दुनिया में गैस की आपूर्ति प्रभावित होगी।

ईरान अब भी पश्चिम एशिया के अलग अलग देशों में अमेरिकी सैनिक ठिकानों पर हमला कर रहा है। साथ ही वह सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बना रहा है। उसने इराक की राजधानी बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित अमेरिकी डिप्लोमैटिक और लॉजिस्टिक्स सेंटर पर शनिवार को रात भर हमले किए। एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह तक कुल आठ हमले हुए, जिनमें रॉकेट और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इराक में कई बार इस्लामिक रेजिस्टेंस नाम के संगठन की ओर से भी हमला करने की खबर आती रही है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo