परमाणु ठिकानों पर हमले से बढ़ा विवाद

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए ताजा हमलों से विवाद बढ़ गया है। इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि इन हमलों से खतरनाक रिसाव हो सकता है। हालांकि अभी तक इस तरह की खबर नहीं है। दूसरी ओर इजराइल ने इस बात से इनकार किया है कि उसने ईरान के नतांज में परमाणु ठिकाने पर हमला किया है। उधर रूस ने इस हमले की कड़ी आलोचना की है। गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के 22 दिन हो गए हैं लेकिन दोनों तरफ से लगातार हमले जारी हैं। ईरान ने पहली बार इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करके हिंद महासागर में अमेरिका व ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया बेस पर हमला किया।

बहरहाल, नतांज के न्यूक्लियर सेंटर पर हवाई हमले को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है। उधर ईरान ने इस हमले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी को भी दी है। हालांकि इजराइली डिफेंस फोर्स यानी आईडीएफ ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से इनकार किया है। आईडीएफ ने कहा है, ‘हमने यह हमला नहीं किया है और हमें नहीं पता यह किसने किया। हम अमेरिकी कार्रवाई पर कोई टिप्पणी नहीं करते’।

इससे पहले ईरान की न्यूज एजेंसी ‘तसनीम’ ने बताया कि जिस जगह पर हमला हुआ उसका नाम ‘अहमदी रोशन’ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले के बाद किसी भी तरह का खतरनाक रिसाव नहीं हुआ है और आसपास रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है। गौरतलब है कि इजराइल और अमेरिका ने इससे पहले दो मार्च को भी इस प्लांट पर हमला किया था। यह ईरान का सबसे बड़ा न्यूक्लियर सेंटर है, यहां यूरेनियम संवर्धन किया जाता है। इसकी एक खास बात यह है कि इसका बड़ा हिस्सा जमीन के नीचे बना हुआ है।

इस बीच ईरान ने कहा है कि अमेरिका और इज़राइल फारस की खाड़ी में चल रहे निजी और यात्री जहाजों पर हमला कर रहे हैं। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स, आईआरजीसी ने कहा कि ये हमले जान बूझकर किए जा रहे हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा फिर हुआ, तो वह कड़ा जवाब देगा। हालांकि कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि ईरान ने खुद भी कुछ जहाजों पर हमला किया है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo