बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में ली पद की शपथ

Categorized as समाचार

बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। बिहार के लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।  

12 मार्च को ही नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे थे। शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गण्यमान्य लोग और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन जब पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर नए राज्यपाल को राज्य सरकार की ओर से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और रणनीतिक नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। सेना में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। सुरक्षा से जुड़े मामलों में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है।

Also Read : लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

वे करीब 40 साल तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके नेतृत्व में सेना में कई सामाजिक पहल शुरू की गई, जिनमें युवाओं के लिए शिक्षा, खेल-रोजगार से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहे। इससे कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई।

सुरक्षा, कूटनीति और सामाजिक समन्वय को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर का कुलाधिपति और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य का दायित्व भी निभा चुके हैं।

बिहार के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और रणनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी के पैसे देकर भीड़ जुटाने के आरोप को अमित शाह ने बताया बेबुनियाद

April 27, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर सोमवार शाम चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बेहाला पश्चिम में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बंगाल के आखिरी चरण का मतदान…

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना एमएलसी के रूप में शपथ ली

April 27, 2026

तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रोफेसर एम. कोडंडाराम रेड्डी ने सोमवार को राज्य की विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।  उन्हें परिषद के सभापति जी. सुखेन्द्र रेड्डी ने विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट के मंत्री, प्रदेश…

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी

April 27, 2026

पश्चिम बंगाल के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर तीखा प्रहार किया।  सीएम योगी ने कहा कि कभी कला, साहित्य और औद्योगिक समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज बदहाली की ओर धकेल दिया गया है। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी सरकारों…

सीएम धामी की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात

April 27, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  सीएम धामी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया…

अगले साल के लिए नेता घोषित होने लगे

April 27, 2026

इस साल के विधानसभा चुनाव अभी चल रहे हैं। चार मई को नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए चेहरों की घोषणा शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ को चेहरा घोषित कर दिया…

logo