कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के मोदी

Categorized as समाचार

मेरठ। शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भड़ास निकाली। उन्होंने कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई। मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सबसे बडी विपक्षी पार्टी के लिए कहा कि वह पहले से नंगी है और उसके कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतार कर प्रदर्शन करके इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को पाप बताते हुए कहा कि दूसरी किसी विपक्षी पार्टी ने ऐसा पाप नहीं किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए’।

मोदी ने आगे कहा, ‘मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है’। प्रधानमंत्री ने हमला जारी रखते हुए कहा, ‘दिल्ली में जो हुआ, उसमें टीएमसी, डीएमके या बसपा के लोगों ने पाप किया। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं’। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे’।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ सफर किया। प्रधानमंत्री ने 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी। मेरठ मेट्रो बेगमपुल से मेरठ साउथ तक जाएगी। इसमें सात स्टेशन बनाए गए हैं। मेट्रो का किराया 20 से 60 रुपए, जबकि रैपिड रेल का 20 से 210 रुपए तक होगा।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo