समिट में शामिल नहीं हुए बिल गेट्स

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से करीबी और उसके साथ जुड़े रहने की वजह से पैदा हुए विवादों की वजह से माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दूर रहे। गुरुवार को उनको भी दुनिया के अन्य टेक दिग्गजों के साथ समिट में शामिल होना था। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने अपने को पीछे कर लिया। माना जा रहा है कि एपस्टीन विवाद की वजह से उन्होंने ऐसा किया। भारत यात्रा के दौरान वे इस बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिले थे। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

बहरहाल, एआई समिट में बिल गेट्स की जगह उनके फाउंडेशन का काम देखने वाले अंकुर वोरा शामिल हुए। गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें हाल ही में अमेरिका में जारी हुई हैं। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में आत्महत्या के बाद, उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और बिल गेट्स के बीच गहरे संबंध थे। बताया गया है कि एपस्टीन ने गेट्स के कई विवाहेत्तर संबंधों और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। इस वजह से गेट्स का उनकी पत्नी से तलाक हुआ था।

भारत हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेंसेन हुआंग भी शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके हटने की वजह यह थी कि बिल गेट्स इसमें मौजूद रहने वाले थे। हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo