मोदी ने एआई के सुरक्षित इस्तेमाल का फॉर्मूला दिया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन गुरुवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के सुरक्षित इस्तेमाल का नया मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे खाने के पैकेट पर न्यूट्रिशन लेबल होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी ऑथेंटिसिटी लेबल होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। हालांकि केंद्र सरकार पहले ही इसके लिए नियमावली जारी कर चुकी है। आईटी मंत्रालय ने कंपनियों के एआई जेनरेटेड कंटेंट पर लेबल लगाने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि 16 फरवरी से शुरू हुआ एआई इम्पैक्ट समिट 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें गुरुवार को 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख और करीब एक सौ सीईओ और फाउंडर्स शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण कहा, ‘दुनिया के कई देशों में जहां एआई को लेकर भय का माहौल है, वहीं भारत इसे अपने भाग्य और उज्ज्वल भविष्य के रूप में देख रहा है’। उन्होंने कहा, ‘भारत इसे अपनी विकास यात्रा का अगला बड़ा टर्निंग पॉइंट मानता है’।

प्रधानमंत्री मोदी ने एआई को लेकर एक नया फ्रेमवर्क दिया। उन्होंने कहा कि एआई को मोरल यानी नैतिक, अकाउंटेबल यानी जवाबदेह, नेशनल सॉवरेंटी यानी संप्रभुता, एक्सेसबल यानी सुलभ और वैलिड यानी वैध होना चाहिए। उनका कहना है कि ऐसा होगा तभी यह केवल डेटा पॉइंट न बन कर मानवता के कल्याण का जरिया बनेगा। मोदी ने दुनिया की ‘कॉन्फिडेंशियल’ सोच से अलग हटकर एआई कोड को ‘ओपन शेयर’ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तकनीक सबके लिए खुली होगी, तभी दुनिया भर के युवा दिमाग उसे बेहतर और सुरक्षित बना पाएंगे। मोदी ने यह भी कहा कि एआई नौकरियां खत्म नहीं करेगा बल्कि नए अवसर पैदा करेगा।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo