भूपेन बोरा को राहुल ने मनाया

Categorized as समाचार

गुवाहाटी/नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर की कलह सामने आ गई। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने खुद उनसे फोन पर बात की और इस्तीफा वापस लेने को कहा। फिर भी जानकार सूत्रों का कहना है कि बोरा ने इस्तीफा वापस नहीं लिया है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा है कि वे 24 घंटे तक विचार करने के बाद फैसला करेंगे।

इससे पहले भूपेन बोरा के इस्तीफे की खबर आने के बाद प्रदेश के नेता और केंद्रीय नेताओं ने उनकी मान मनौव्वल शुरू कर दी। थोड़ी देर के बाद प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने भूपेन बोरा के साथ मीडिया के सामने आकर कहा कि उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया है। जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह हमारे परिवार का मामला है, इसे हम आपस में सुलझा लेंगे’।

हालांकि जानकार सूत्रों का कहना है कि भूपेन बोरा ने अभी इस्तीफा वापस नहीं लिया है। जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के मनाने के बाद राहुल गांधी से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद भूपेन बोरा ने 24 घंटे का समय मांगा है। भूपेन बोरा इस्तीफा वापस लेंगे या नहीं यह मंगलवार को साफ होगा। कांग्रेस को पता है कि अगर चुनाव से पहले भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़ी तो बड़ा नुकसान होगा। वे पिछले 35 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo