भारत 114 और राफेल विमान खरीदेगा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी हवाई औऱ रणनीतिक ताकत मजबूत करने में लगे भारत ने 114 और राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया है। भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने गुरुवार को फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें से कुछ विमान भारत में बनेंगे। इस सौदे की कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीएसी की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति यानी सीसीएस के पास भेजा जाएगा।

जानकार सूत्रों का कहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17 से 20 फरवरी के बीच होने वाले दिन दिन के भारत दौरे पर सौदे पर दस्तखत हो सकता है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नए राफेल विमानों की खरीद से वायु क्षमता मजबूत होगी और सीमावर्ती इलाकों में तैनाती की क्षमता मजबूत होगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने राफेल विमानों के अलावा कॉम्बैट मिसाइलों और एयरशिप बेस्ड हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सेटेलाइट्स के खरीद प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

डीएसी में जिन सौदों को मंजूरी दी गई है उनकी कुल कीमत 3.60 लाख करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि आम बजट 2026-27 में रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो कुल बजट का 14.67 फीसदी है। सेना के आधुनिकीकरण के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपए तय किए गए। इनमें से 1.85 लाख करोड़ रुपए पूंजीगत खरीद के लिए रखे गए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 24 फीसदी अधिक है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo