सरकार ने बदला महंगाई के आकलन का तरीका

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महंगाई के आकलन का आधार वर्ष बदल दिया है। आधार वर्ष बदले जाने के बाद महंगाई दर का पहला आंकड़ा गुरुवार को जारी हुआ। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर के मुकाबले जनवरी में खुदरा महंगाई बढ़ कर 2.75 फीसदी पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33 फीसदी पर थी। जनवरी में खुदरा महंगाई दर आठ महीनों में सबसे ज्यादा रही। इससे पहले मई 2025 में महंगाई 2.82 फीसदी पर पहुंची थी।

सरकार ने गुरुवार, 12 फरवरी को जो आंकड़ा जारी किया वह महंगाई मापने के लिए आधार वर्ष को 2012 से बदल कर 2024 करने के बाद का पहला आंकड़ा है। आधार वर्ष का बदलाव एक दशक से अधिक समय के बाद किया गया है। महंगाई दर के आकलन का तरीका भी सरकार ने बदला है। पहले महंगाई के बास्केट में खाने, पीने की चीजों का अनुपात करीब 50 फीसदी था, जिसे अब घटा कर 36.8 फीसदी कर दिया गया है।

सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग ने कहा है, ‘भारतीयों की आय बढ़ने के साथ अब वे भोजन पर कम और हाउसिंग व अन्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं’। तभी सरकार को आकलन का तरीका बदलना पड़ा है। नए तरीके में कई पुरानी चीजों को हटा दिया गया हैष। जैसे पुराने हो चुके रेडियो, वीसीआर और तांगा गाड़ी के किराए को महंगाई के इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है। इसकी जगह हवाई किराया, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन, ई कॉमर्स शॉपिंग, ग्रामीण हाउसिंग रेंट और बिजली की कीमतों को शामिल किया गया है।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo