लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बजट सत्र में लोकसभा में दो फरवरी से चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हुआ। विपक्षी पार्टियों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया लेकिन साथ ही मंगलवार को भोजन अवकाश के बाद दो बजे से बजट पर चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस के शशि थरूर ने चर्चा की शुरुआत की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। बताया गया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को बजट पर बोलेंगे।

मंगलवार को चर्चा की शुरुआत करते हुए शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ हेडलाइन मैनेज करती है, असलियत कुछ और है। थरूर ने जन कल्याण की योजनाओं में आवंटित रकम से बहुत कम खर्च होने का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि आम जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ गया है, जो कंपनियों पर होना चाहिए था। थरूर ने कहा कि सरकार ने भारत को घाटे में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कृषि सेक्टर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। थरूर ने कहा, ‘हमारे किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आपसे पूरा नहीं हुआ, किसान सम्मान निधि बढ़ा दीजिए’।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर उद्योगपतियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत और अमेरिका डील पर भी सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अपना आवंटित बजट ही खर्च नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र की रैंकिंग में भारत काफी नीचे आ गया है। अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा ‘चीन के सवाल पर ये भड़क जाते हैं। वो हमारी जमीन पर नजर रखे है। सरकार इस पर सख्त फैसला ले’। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ का शेर जंग खा रहा है। सभी योजनाएं फेल हो रही हैं। आप बेरोजगारी नहीं खत्म कर पा रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी ने टैक्स और महंगाई को लेकर सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘आम आदमी को तीन टैक्स देने पड़ रहे हैं। एक इनकम टैक्स, दूसरा जीएसटी और तीसरा है महंगाई। जहां योजनाएं नहीं पहुंच पा रहीं वहां जीएसटी पहुंच जाती है। इसमें महंगाई सबसे गुपचुप तरीके से बढ़ रहा है लेकिन सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है’। उन्होंने कहा, ‘क्रूड ऑयल के पासे गिरते हैं लेकिन आम आदमी को फायदा नहीं पहुंच रहा। सरकार केवल जनता को धोखा दे रही है। आम आदमी को गाड़ी चलाने के लिए तीन जगह पर टैक्स देना पड़ता है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo