नरवणे की किताब पर कौन झूठ बोल रहा है?

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन की क्या स्थिति है? किताब के प्रकाशन अधिकार रखने वाली कंपनी पेंग्विन रैंडम हाउस ने कहा है कि किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई। कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘प्रकाशन के सभी अधिकार हमारे पास हैं। अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है’। जनरल नरवणे ने भी मंगलवार को इस मसले पर चुप्पी तोड़ी और उन्होंने प्रकाशन की ओर से सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट को साझा करते हुए कहा, ‘किताब की यह स्थिति है’।

हालांकि दूसरी ओऱ राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की 2023 की एक सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया। इसमें उन्होंने प्रकाशक के हवाले से ही कहा था कि उनकी किताब अब उपलब्ध है। इसका जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, “एमएम नरवणे ने एक्स पर पोस्ट किया है, ‘हेलो दोस्तों, मेरी किताब अब उपलब्ध है। लिंक फॉलो करें। हैप्पी रीडिंग’। या तो एमएम नरवणे झूठ बोल रहे हैं, या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। मैंने आर्मी चीफ पर विश्वास करना चुना”। उन्होंने आगे कहा, ‘क्या आप एमएम नरवणे के बजाय पेंगुइन पर विश्वास करेंगे? किताब में कुछ ऐसी बातें हैं जो सरकार के लिए असुविधाजनक हैं।’।

असल में मंगलवार को कंपनी को इसलिए सफाई देनी पड़ी क्योंकि किताब की अनधिकृत रूप से बिक्री और ऑनलाइन सरकुलेशन का दावा सामने आया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआऱ दर्ज की है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बजट सत्र में दो फरवरी को अपने भाषण में इस किताब का जिक्र किया था। लेकिन उनको बोलने नहीं दिया गया था। बाद में चार फरवरी को वे किताब की प्रति लेकर संसद में पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि इस किताब के प्रकाशन को अभी रक्षा मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी टाइटल वाली किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध थी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo