असम की अंतिम मतदाता सूची जारी

Categorized as समाचार

गुवाहाटी। असम में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण यानी एसआर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ध्यान रहे बाकी राज्यों मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ है लेकिन असम में सिर्फ विशेष पुनरीक्षण यानी एसआर हुआ। अब एसआर की प्रक्रिया पूरी हो गई है और अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने बताया है कि मसौदा मतदाता सूची की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब असम में कुल दो करोड़ 49 लाख 58 हजार मतदाता हैं।

मसौदा मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 52 लाख से थोड़ी ज्यादा थी।  विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद इसमें से 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब अंतिम सूची में एक करोड़ 24 लाख 82 हजार 213 पुरुष और एक करोड़ 24 लाख 75 हजार 583 महिलाएं हैं। एसआर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मसौदा सूची 27 दिसंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी। इस पर 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां करने का समय था। गौरतलब है कि 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में घर घर वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया था। गौरतलब है कि असम की 126 विधानसभा सीटों पर अगले अप्रैल में चुनाव होने हैं।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo