दिल्ली में कार में तीन लाश मिलने से सनसनी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक फ्लाईओवर पर खड़ी कार में तीन लोगों की लाश मिली है। इसमें एक महिला और दो पुरुष हैं। पुलिस को पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक फ्लाईओवर पर कार मिली, जिसमें संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों के शव मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मरने वालों की पहचान कर ली है और उसने कहा है कि अब तक किसी हमले या हत्या के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस की जांच टीम के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लाशों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है। बाहरी जिले के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया एक टेलीफोन कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोगों की मौत हो गई होगी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो कार में तीन शव मिले।

सचिन शर्मा ने कहा कि मरने वालों की पहचान हो गई है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष की उम्र 40 साल के करीब है, जबकि दूसरे पुरुष की उम्र 70 साल के आसपास है। सभी की पहचान कर ली गई है। ऐसा लग रहा है कि तीनों ने अपनी जान कोई जहरीला पदार्थ पीकर ली है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo