विवाद के बाद डिलीट हुआ सरमा का वीडियो

Categorized as समाचार

गुवाहाटी/नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा किसी तरह से हिंदू और मुस्लिम का ध्रुवीकरण बढ़ाना चाहते हैं। बांग्लादेशी मुस्लिमों को मियां मुसलमान कह कर उनको प्रताड़ित करने के लिए लोगों को उकसाने के बाद उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बना एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे गोल टोपी लगाए मुस्लिम दिखने वाले एक व्यक्ति पर बंदूक से निशाना लगा रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने यह वीडियो डिलीट कर दिया।

हालांकि डिलीट होने से पहले यह वीडियो वायरल हो गया था और कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कई सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। इसे असम बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया था। कांग्रेस ने कहा है कि ये वीडियो अल्पसंख्यकों के नरसंहार को बढ़ावा देने जैसा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक्स हैंडल पर दिख रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक राइफल से निशाना साधते और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे। निशाने में दिख रही तस्वीर में एक ने टोपी पहनी थी और दूसरे की दाढ़ी थी। इसका कैप्शन पॉइंट ब्लैंक शॉट था। उसमें असम भाजपा का एक्स हैंडल भी दिख रहा था।

सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, ‘यही है असली बीजेपी: सामूहिक हत्यारे। यह जहर, नफरत और हिंसा आप पर है, मिस्टर मोदी’। उन्होंने पूछा कि क्या अदालतें और अन्य संस्थाएं सो रही हैं? वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी इस मुद्दे पर भाजपा की आलोचना की। वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एक आधिकारिक बीजेपी हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अल्पसंख्यकों की टारगेटेड, पॉइंट ब्लैंक हत्या दिखाई गई है’। उन्होंने कहा, ‘यह नरसंहार का आह्वान करने के अलावा और कुछ नहीं है। एक ऐसा सपना जिसे यह फासीवादी शासन दशकों से पाले हुए है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo