आतंकवाद पर दोहरा मानदंड नहीं

Categorized as समाचार

कुआलालम्पुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया यात्रा के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ दोपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से लेकर कई क्षेत्रों में समझौते हुए और आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि आतंकवाद के मसले पर कोई दोहरा मानदंड नहीं हो सकता है। दो दिन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दिल्ली लौट आए।

इससे पहले कुआलालम्पुर में प्रधानमंत्री इब्राहिम के साथ दोपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद को लेकर भारत का सख्त रुख सामने रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आतंकवाद के बारे में हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे’। प्रधानमंत्री मोदी ने साझा प्रेस बयान के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है। गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व एशिया में बड़ी संख्या में तमिल लोग रहते हैं। अगले तीन महीने में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने ऑडियो-विजुअल समझौते का जिक्र करते हुए रविवार को कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी’। मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री को दो दिन में दूसरी बार अपना दोस्त बताया। इससे पहले उन्होंने शनिवार को मलेशिया के दौरे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वे आसियान की बैठक में शामिल नहीं आ पाए थे लेकिन अपने दोस्त से किया वादा निभाने के लिए वे मलेशिया आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री इब्राहिम के बीच हुई दोपक्षीय वार्ता के बाद भारत और मलेशिया के बीच कई समझौतों पर दस्तखत हुए और 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। भारत और मलेशिया के बीच कृषि, विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीकों के साथ सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाएंगे। बताया गया है कि 2025 में दोनों देशों के बीच दोपक्षीय व्यापार 18.59 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसे और बढ़ाने पर सहमति बनी है। भारत ने कहा है कि वह मलेशिया के कोटा किनाबालू में वाणिज्य दूतावास खोलेगा। प्रधानमंत्री ने जिस ऑडियो-विजुअल समझौते का जिक्र किया उससे तमिल फिल्मों और संगीत को बढ़ावा मिलेगा। मलेशिया में डिजिटेल लेन देन में यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ेगा। मलेशिया में भारतीय मजदूरों की सुरक्षा के लिए सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट, मुफ्त ई वीजा पर भी सहमति बनी है।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo