कैंसर की दवा, ओवन आदि सस्ते होंगे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क कम करने का या समाप्त करने का ऐलान किया है, जिससे ये चीजें सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाओं पर सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इसके अलावा, सात दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए बाहर से मंगवाई जाने वाली दवाओं और स्पेशल फूड पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे इनकी कीमत में अच्छी खासी कमी आने की संभावना है। शराब पर टीसीएस एक फीसदी बढ़ाई गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़ सकती है।

वित्त मंत्री ने माइक्रोवेव ओवन बनाने में इस्तेमाल होने वाले खास कल पुर्जों पर सीमा शुल्क कम कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में माइक्रोवेव की कीमतों में कमी आ सकती है। सरकार ने लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली मशीनों पर मिलने वाली टैक्स छूट का दायरा बढ़ा दिया है। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान पर भी शुल्क नहीं लगेगा। सोलर ग्लास बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘सोडियम एंटीमोनेट’ पर भी शुल्क हटा दिया गया है, जिससे देश में सोलर पैनल बनाना सस्ता होगा।

अगले वित्त वर्ष में विदेश यात्रा के टूर पैकेज बुक करना सस्ता हो जाएगा। पहले 10 लाख रुपए तक के खर्च पर पांच फीसदी और उससे ज्यादा पर 20 फीसदी टैक्स यानी टीसीएस लगता था। इसे अब घटाकर सीधा दो फीसदी कर दिया गया है। यानी कितना भी खर्च करें दो फीसदी टैक्स लगेगा। नागरिक विमानन को बढ़ावा देने के लिए एयरक्राफ्ट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कल पुर्जों पर सीमा शुल्क हटा दी गई है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo