महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उप मुख्यमंत्री

Categorized as समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने अपने दिवंगत पति की जगह ली। वे महाराष्ट्र के पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनी हैं। लेकिन उनकी शपथ के साथ ही शरद पवार के साथ टकराव की भी शुरुआत हो गई है। शरद पवार उनके शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। बारामती लोकसभा चुनाव में सुनेत्रा को हराने वाली शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी शपथ समारोह में नहीं पहुंचीं। जिस समय सुनेत्रा शपथ ले रही थीं उस समय सुप्रिया सुले बारामती के काठेवाड़ी के घर पर अजित पवार की मां आशा ताई से मिलने गई थीं।

बहरहाल, शनिवार को शाम पांच बजे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा पवार को शपथ दिलाई। इससे पहले दिन में एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक हुई। इसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया। राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि उनके बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले 28 जनवरी को अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया था। उनकी जगह उनकी पत्नी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए उनके बेटे पार्थ पवार ने बारामती में शरद पवार के घर जाकर उन्हें मनाया। पार्थ ने सुप्रिया सुले से भी बात की। लेकिन दोनों शपथ में नहीं गए। इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि सुनेत्रा उप मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

शपथ समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुनेत्रा पवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगी और स्वर्गीय अजित दादा के विजन को पूरा करेंगी’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo