असम की डेमोग्राफी बदलने का आरोप कांग्रेस पर

Categorized as समाचार

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के ऊपर घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोपों को फिर से दोहराया है। उन्होंने शुक्रवार को असम में एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस के कारण असम की जनसंख्या संरचना बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि असम के सात जिलों में घुसपैठयों का बहुमत हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी ने असम को बंदूकें, गोलियों, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया है’।

अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान असम में घुसपैठियों की आबादी शून्य से बढ़ कर 64 लाख हो गई और सात जिलों में घुसपैठिए बहुमत में हो गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राज्य में डेमोग्राफिक ट्रेंड को उलटने का काम कर रही है। अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पूर्वोत्तर का अपमान करने का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि असम में अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

उससे पहले एक महीने में अमित शाह तीसरी बार असम के दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने असम के खानिकर परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर विदेशियों सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मान के प्रतीक के रूप में स्कार्फ पहना था, लेकिन राहुल ने इनकार कर दिया था। शाह ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन जब तक बीजेपी सत्ता में है। हमारी पार्टी नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति का अपमान बरदाश्त नहीं करेगी’।

अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने असम और उसके चाय उद्योग को बदनाम करने के लिए एक टूलकिट जारी किया था। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते से यह सुनिश्चित होगा कि असम की चाय यूरोपीय देशों में बिना किसी टैरिफ के भेजी जाएगी। शाह ने कहा कि बीजेपी ने पिछले चुनावों में वादा किया था कि उसकी सरकार असम को बाढ़ मुक्त बनाएगी। इस दिशा में कदम 2026 के चुनावों से पहले ही उठाए जा चुके हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo