एक बार फिर बदलेगा मौसम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है और उसकी वजह से भीषण ठंड पड़ रही है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। एक फरवरी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है और बारिश होने की भी संभावना है। तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह रहा है।

उधर पहाड़ों में जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे चला गया। सोनमर्ग सबसे ठंडी जगह रही। यहां पारा माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुलमर्ग में माइनस नौ डिग्री तापमान रहा। उत्तराखंड के आदि कैलाश, केदारनाथ और बद्रीनाथ में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। वहीं, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर के निचले इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार की शाम तक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बताया था। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलर्ट था। राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहा लेकिन हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है।

उधऱ, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भिंड रोड हाईवे पर कोहरे के कारण एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे नंबर 58 पर पांच से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हैं। पंजाब में भी शीतलहर जैसे हालात हैं। कई इलाकों में तापमान तीन डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo