आयकर छापे के दौरान कारोबारी ने की खुदकुशी

Categorized as समाचार

बेंगलुरू। बेंगलुरू के एक बड़े कारोबारी ने आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान ही गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। रियल एस्टेट और दूसरे कई तरह के कारोबार से जुड़े कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सीजे रॉय ने शुक्रवार को बेंगलुरु के अपने आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बेंगलुरु के अनेपल्या इलाके में उनके घर पर हुई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही आयकर विभाग की कार्रवाई से वे काफी परेशान थे। गौरतलब है कि कुछ साल पहले कर्नाटक के ही एक बड़े कारोबारी और सीसीडी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ ने आयकर विभाग की कार्रवाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

बहरहाल, जब आयकर अधिकारी रिचमंड रोड स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप के कार्यालय में तलाशी ले रहे थे, तभी सीजे रॉय ने अनेपल्या स्थित अपने घर में अपनी जान दे दी। इस पहलू की जांच की जा रही है कि क्या उन्होंने जांच के दौरान ही खुद को गोली मारी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर रॉय के खिलाफ पिछले कुछ दिन से जांच चल रही है और एजेंसी की कार्रवाई भी चल रही है। वे बार बार के छापे और तलाशी से परेशान थे। कहा जा रहा है कि उनकी आय से अधिक संपत्ति का पता चला था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo