पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम घोषित की

Categorized as समाचार

इस्लामाबाद। बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने की चर्चाओं के बीच पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पीसीबी ने रविवार को टीम का ऐलान किया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट बॉल हेड कोच माइकल जेम्स हेसन की मौजूदगी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

सलमान अली आगा को विश्व कप की टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि बाबर आजम, फख्र जमान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी चुना गया है। पाकिस्तानी टीम पहला मैच सात फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। विश्व कप की 15 सदस्यों की टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। इनमें फहीम अ0शरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारीक शामिल हैं।

अनुभवी खिलाड़ियों में अबरार अहमद, बाबर आजम, फख्र जमान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और उस्मान खान एक या उससे ज्यादा टी20 विश्व कप खेल चुके हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर किए जाने के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान सरकार कहेगी, तो पाकिस्तानी टीम भी विश्व कप नहीं खेलेगी। लेकिन इसके बाद आईसीसी ने विश्व कप से हटने पर कई तरह की पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी। लगता है उसके बाद पाकिस्तान ने टीम का ऐलान किया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo