बांग्लादेश, पाक विश्व कप नहीं खेलेंगे!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले ही बड़े विवादों में फंस गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने बांग्लादेश की टीम को विश्व कप से बाहर कर दिया है। उसकी जगह पिछले विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया है। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह की अध्यक्षता में दुबई में आईसीसी की बैठक हुई, जिसमें बांग्लादेश को बाहर करने और स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला किया गया। आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फैसले की जानकारी दी। स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह उसके सभी मैच खेलेगी।

बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी तेवर दिखाए हैं और कहा है कि वह भी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करने का विरोध किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का इंतजार कर रहे हैं। शहबाज शरीफ के दावोस से लौटने के बाद इस बारे में फैसला किया जाएगा।

बहरहाल, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को गुरुवार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन उसने भारत में अपने मैच नहीं खेलने के फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को शाहरूख खान की आईपीएल टीम से निकाले जाने के विरोध में बांग्लादेश ने कहा था कि उसके खिलाड़ी भारत में सुरक्षित नहीं हैं इसलिए उसके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। लेकिन आईसीसी ने पहले ही शिड्यूल तय कर दिया था और टिकट बिक चुके थे इसलिए उसने मैच का वेन्यू बदलने से इनकार कर दिया।

इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे का समय दिया लेकिन उसने भारत में खेलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आईसीसी ने उसे बाहर करने का फैसला किया। भारत में ही बांग्लादेश के मैच कराने और वेन्यू नहीं बदलने के आईसीसी के फैसले के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी में अपील दायर की थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ ढाका में बैठक और उसके बाद कहा, ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है’।

बांग्लादेश को हटाने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी टी20 विश्व कप से हटने का संकेत दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा है, ‘आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, अगर उन्होंने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे’। नकवी ने ‘द डॉन’ वेबसाइट को बताया, ‘पाकिस्तान बोर्ड बांग्लादेश के साथ खड़ा है, उन्हें वर्ल्ड कप में एंट्री मिलना ही चाहिए। टीम ने अपने प्रदर्शन के दम पर क्वालिफाई किया, इसलिए उनके साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हम प्रधानमंत्री के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। तभी हम फैसला लेंगे कि वर्ल्ड कप खेलना है या नहीं’।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo