शंकराचार्य की जान को खतरा

Categorized as समाचार

प्रयागराज। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का उत्तर प्रदेश सरकार और प्रयागराज माघ मेला प्रशासन के साथ टकराव बढ़ता जा रहा है। छह दिन से अनशन पर बैठे शंकराचार्य की तबियत खराब है। अब उनके शिष्यों ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। इसे देखते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शिविर के अंदर और बाहर 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवरानंद के विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे ने कहा है, ‘यह हमारी मजबूरी है, क्योंकि शंकराचार्य सड़क पर बैठे हैं। यहां प्रशासन और उसके गुंडे हैं। संत के वेश में यहां शैतान घूम रहे। उनसे शंकराचार्य की जान को खतरा है’। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘रात में आकर वीडियो बनाते हैं। पकड़े जाने पर कहते हैं कि नोटिस देने आए हैं’। शंकराचार्य की सेहत की जानकारी देते हुए देवेंद्र पांडे ने कहा, ‘अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत अभी भी खराब है। रात में उन्होंने दवा ली थी। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तेज बुखार था’।

इस बीच योगी आदित्यनाथ के कालनेमि वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने कहा, ‘कालनेमि कौन है? कालनेमि राक्षस था और साधु बनकर सामने दिखाई दे रहा था। राक्षस क्या करता था, ब्राह्मण, मानव, गायों को मार दे, चोला साधु का पहनता है। यहां देखिए, चोला तो साधु का है और गोहत्या हो रही। अब आप बताइए कि कालनेमि कौन है’? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ की और कहा कि वे उस भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं जो यह कह कर सत्ता में आई थी वह हिंदुओं के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि अब वाली भाजपा दूसरी हो गई है। गौरतलब है कि मौर्य ने कहा था कि वे शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वे स्नान करके अनशन समाप्त करें।

बहरहाल, इस विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,  ‘हमें खुशी है कि अविमुक्तेश्वरानंद डटे हुए हैं। एक एक सनातनी उनके साथ है। उन्होंने कम से कम नकली सनातनियों की पोल खोल दी। हमारा उनसे सीधा संपर्क है’। इससे पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह शंकराचार्य से मुलाकात करने प्रयागराज माघ मेले में गए थे।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo