तेजस्वी बने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा का चुनाव बुरी तरह से हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनकी पार्टी ने प्रमोशन दिया है। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अब तेजस्वी यादव कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। रविवार को पटना के होटल मौर्य में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें भोला यादव ने तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी नेताओं ने सहमति जताई।

बैठक में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार पर भी चर्चा हुई, जिस पर तेजस्वी ने कहा कि हमें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि या तो नरेंद्र मोदी के चरण में रहिए या फिर उनसे लड़िए। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘चाचा जी तो चरण में चले गए हैं, वीडियो सबने देखा होगा, लेकिन हम नहीं झुकेंगे’।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने भाषण में कहा, ‘तेजस्वी यादव जब पद पर नहीं थे, तब भी काफी अच्छा काम कर रहे थे। अब और ज्यादा बढ़िया से कम करेंगे। सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है। आगे सबको लड़ना है और जीतना है‘। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने तंज करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘गिरोह-ए-घुसपैठ की कठपुतली बने शहजादे को ताजपोशी मुबारक…’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo