बांग्लादेश में हिंदू युवक की जिंदा जला कर हत्या

Categorized as समाचार

ढाका। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। घटना नरसिंदी जिले की है, जहां 23 साल के चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव शुक्रवार रात एक गैराज के अंदर मिला। परिवार ने इसे सोची समझी साजिश बताया है। नरसिंदी जिले के पुलिस लाइंस से सटे मस्जिद मार्केट इलाके में यह घटना हुई। चंचल जिस गैराज में काम करता था, उसी के अंदर उसका शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त चंचल गैराज के अंदर सो रहा था। रात के समय किसी ने बाहर से शटर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग तेजी से अंदर फैल गई। इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को मैमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला था। उनके शव को पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी गई थी। पिछले 40 दिनों में 10 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है।

बहरहाल, नरसिंदी में घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंचल आग में फंसा रहा और काफी देर तक तड़पता रहा। वह मदद के लिए चीख रहा था, लेकिन बाहर से शटर लॉक था। उसे निकलने का रास्ता नहीं मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर सर्विस पहुंची और आग बुझाने में करीब एक घंटे लगे, लेकिन चंचल पूरी तरह जल चुका था, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने घटना को दिल दहला देने वाला बताया। स्थानीय दुकानदार राजीब सरकार ने सीसीटीवी का हवाला देकर कहा, ‘यह हादसा नहीं था। कैमरे में दिखा कि कई लोग जान बूझकर शटर को आग लगाते हैं’।


Previous News Next News

More News

गुजरात की मांजुलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की जीत

August 3, 2026

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार सतेंद्र भाई पटेल (सतीश पटेल) ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव आयोग के…

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार दूसरी जीत

August 3, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर सीट बरकरार रखी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को…

कर्नाटक मंत्रिमंडल का शाम को होगा विस्तार

August 3, 2026

कर्नाटक में आज शाम को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार सत्ता संतुलन, आलाकमान के दखल और क्षेत्रीय-जातिगत दांव-पेंच का नतीजा होगा, जिसमें 20 नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के राजनीतिक नेटवर्क, नयी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान, क्षेत्रीय नेताओं, वरिष्ठ विधायकों और पार्टी संगठन का असर दिखता…

ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ बातचीत की घोषणा की

August 3, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान सोमवार को बातचीत करेंगे। श्री ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से कहा हम उनसे बातचीत (नेगोशिएशन) कर रहे हैं। यह कल दोपहर शुरू होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि ईरान के परमाणु हथियार खत्म करने (डीन्यूक्लियराइजेशन) पर कोई समझौता हो…

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह बरी

August 3, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में बरी कर दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने इस मामले में सह-आरोपी विनोद तोमर को…

logo