मैतेई युवक की हत्या के बाद बढ़ा तनाव

Categorized as समाचार

इम्फाल। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के एक साल पूरे हो गए हैं और इस बीच एक मैतेई युवक की हत्या हो गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैला है। बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज की एक महिला से कथित अफेयर के चलते मैतेई युवक मयांगलांबम ऋषिकांत की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह काकचिंग खुनौ का रहने वाला था। पुलिस ने बताया है कि 21 जनवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने तुइबुओंग इलाके से ऋषिकांत को अगवा कर लिया और बाद में चुराचांदपुर के टी नटजांग गांव में उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग भी की। इसका वीडियो अब सामने आया है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ऋषिकांत से स्थानीय भाषा में कुछ बात करते हैं। इस दौरान ऋषिकांत हाथ जोड़कर उनसे माफी भी मांगता है। फिर भी बगल में खड़ा शख्स ऋषिकांत के सिर में गोली मार देता है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। हालांकि अधिकारियों ने अफेयर के दावों की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऋषिकांत की बहन आशा लता ने बताया कि राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से वह महिला के संपर्क में नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके भाई को महिला ने ही बुलाया था। वह भी इस घटना में शामिल हो सकती है।

ऋषिकांत की हत्या के बाद गुरुवार को काकचिंग जिले में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काकचिंग खुनौ में इम्फाल-सुगनू सड़क को जाम कर दिया। इससे कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा। इस बीच, एक संगठन ने बयान जारी करके हत्या की निंदा की है और इसमें संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के शामिल होने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने अपराधियों की पहचान की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा चल रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo