शंकराचार्य और योगी सरकार में टकराव बढ़ा

Categorized as समाचार

प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज प्रशासन ने दूसरा नोटिस भेजा है और पूछा है कि क्यों नहीं उनको हमेशा के लिए माघ मेले में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए उनके ऊपर हमला किया है और उनकी तुलना रामाय़ण के कालनेमि से की। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में प्रणाम करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वे स्नान करके अपना अनशन समाप्त करें।

गौरतलब है कि रविवार को मौनी अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोक दी गई थी और उनके पैदल ही स्नान के लिए जाने को कहा गया था। उसके बाद उनके शिष्यों से मारपीट भी की गई थी। बाद में प्रशासन ने उनको नोटिस भेज कर पूछा कि उनके शंकराचार्य होने का मामला विवादित है तो वे क्यों अपने नाम के साथ शंकराचार्य लगा रहे हैं। इसके बाद दूसरे नोटिस में मौनी अमावस्या के दिन बैरियर तोड़ने और जबरन भीड़ में बग्घी घुसाने को लेकर सवाल हैं। उनसे पूछा गया है कि क्यों न उनको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

प्रशासन के दूसरे नोटिस पर भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जवाब भेज दिया है। उन्होंने इसे लेकर गुरुवार को कहा है, ‘अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं बसंत का स्नान कैसे करूंगा? पहले मौनी अमावस्या का स्नान करूंगा, तभी दूसरा स्नान करूंगा’। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अविमुक्तेश्वरानंद का बिना नाम लिए कहा, ‘किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। ऐसे तमाम कालनेमि हैं, जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा। संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता’


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo