मनरेगा बचाने उतरे राहुल, खड़गे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। आखिरकार राहुल गांधी मनरेगा बचाने के लिए उतरे। कंधे पर कुदाल लिए और माथे पर गमछा बांधे राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान में शामिल हुए। राहुल ने मनरेगा की जगह लाए गए नए रोजगार कानून की आलोचना की और कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर चोट करने के लिए तीन कृषि कानून पेश किए थे उसी तरह अब मजदूरों के अधिकार छीनने के लिए नया कानून लाई है। राहुल ने कहा कि अब रोजगार का पैसा मजदूरों के पास नहीं, बल्कि ठेकेदारों और अधिकारियों के पास जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन यानी वीबी जी राम जी कानून बनाया है। भाजपा सरकार ने किसी तरह से शब्दों को जोड़ तोड़ करके इसमें भगवान राम का नाम बनाया है। लेकिन राहुल गांधी ने आज जी राम जी बोलने से परहेज किया। उन्होंने इसकी जगह वीबी ग्रामजी बिल कहा। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि वीबी ग्राम जी कानून एक जुमला है और गरीबों के हक पर हमला है। उन्होंने गरीबों से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

असल में गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय मनरेगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में राहुल और खड़गे दोनों ने सिर पर गमछा बांधा, कंधे पर कुदाल रखी और देश भर से मजदूरों की लाई मिट्‌टी पौधों में डाली। सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार का मनरेगा को निरस्त करना महात्मा गांधी के नाम को लोगों की यादों से मिटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद के बजट सत्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, ‘मनरेगा गरीबों को अधिकार देने के लिए लाई गई योजना थी। उसका मकसद जरूरतमंदों को काम देना था। उसे त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था यानी पंचायती राज के माध्यम से चलाया जाता था। उसमें अधिकार शब्द महत्वपूर्ण था। सभी गरीब लोगों को मनरेगा के तहत काम करने का अधिकार था। पीएम मोदी और भाजपा उस कन्सेप्ट को खत्म करना चाहती है’। उन्होंने कृषि कानूनों की तरह इसके खिलाफ भी एकजुट होकर इसे निरस्त कराने के लिए आंदोलन करने की अपील की। गौरतलब है कि कांग्रेस ने 10 जनवरी से पूरे देश में 45 दिन का मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की थी।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo