ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग ने मचाया तांडव

Categorized as समाचार

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में लगी बड़ी जंगल की आग का असर अब आवाजाही पर भी हो रहा है। आग की वजह से इलाके में सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही आस-पास के शहरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। हालात का आकलन करते हुए इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। 

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (डीएफईएस) ने शुक्रवार सुबह जारी एक अलर्ट जारी कर कहा कि राज्य के दक्षिणी कोस्ट पर पर्थ से 420 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क में लगी आग से जान और घरों को खतरा है।

लगभग 2,000 की आबादी वाले रेवेन्सथोर्प सहित आस-पास के कई शहरों के रहने वालों और आने-जाने वालों को आदेश दिया गया है कि अगर रास्ता साफ है तो वे वहां से निकल जाएं। डीएफईएस के अलर्ट में कहा गया, “आप खतरे में हैं और बचने के लिए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।

Also Read : गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था

इसके साथ ही जो लोग रुकना चाहते हैं, उन्हें बहुत ज्यादा गर्मी के खतरे की वजह से घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। यह आग 16 जनवरी को नेशनल पार्क में बिजली गिरने से लगी थी और शुक्रवार सुबह तक 60,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी थी।

रेवेन्सथोर्प के पश्चिम में एक मेन हाईवे बंद कर दिया गया है, और उत्तर में न्यूडेगेट शहर में एक इवैक्यूएशन सेंटर खोला गया है। फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क की झाड़ियों में लगी आग शुक्रवार सुबह दक्षिण-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में लगी चार बड़ी आग में से एक थी।

पर्थ से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बसे चार छोटे शहरों के करीब 1,500 लोगों को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। जंगल में लगी आग बेकाबू होकर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रही है। इसी वजह से लोगों को इन शहरों को खाली करने के लिए कहा गया है।

फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क से 60 किलोमीटर उत्तर में डन रॉक नेचर रिजर्व और नेशनल पार्क से 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रीन रेंज नाम के छोटे से शहर के पास आग लगने की वजह से कम लेवल की इमरजेंसी वॉर्निंग जारी की गई है। दोनों आग की चेतावनी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे हालात पर नजर रखें और तुरंत वहां से निकलने के बारे में सोचें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo