संयुक्त सत्र में भाषण से राज्यपाल का इंकार

Categorized as समाचार

बेंगलुरू। तमिलनाडु और केरल के बाद अब कर्नाटक के राज्यपाल ने सरकार के साथ टकराव का इरादा दिखाया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गुरुवार, 22 जनवरी से शुरू हो रहे विधानमंडल के सत्र के पहले दिन साझा बैठक को संबोधित करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अभिभाषण के कई पैराग्राफ को लेकर आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि सत्र 22 जनवरी से शुरू होगा और 31 जनवरी तक चलेगा।

राज्यपाल की आपत्ति और सत्र को संबोधित करने से इनकार के बाद कर्नाटक के कानून व संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल के नेतृत्व में नेताओं की एक टीम लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के ऑफिस ने सरकार के अभिभाषण के 11 पैराग्राफ पर आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि केरल में भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अभिभाषण के दो पैराग्राफ का हिस्सा नहीं पढ़ा था। उधर तमिलनाडु के राज्यपाल बिना अभिभाषण पढ़े ही सदन छोड़ कर चले गए थे।

बहरहाल, कर्नाटक विधानमंडल का सत्र हंगामेदार हो सकता है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की राज्य सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बनाए नए कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है। संसद के पिछले सत्र में मनरेगा को समाप्त करके विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबी जी राम जी कानून लाया गया है। कर्नाटक विधानमंडल में इसके खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा और पुराने कानून की बहाली की मांग की जाएगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo