प्रदूषण, ठंड और कोहरे की मार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को ठंड, प्रदूषण और कोहरे की तिहरी मार पड़ी। सुबह घने कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान सेवाएं बाधित हुईं। रविवार को करीब एक सौ ट्रेनें एक घंटे से लेकर 11 घंटे की देरी से चलीं। इसी तरह दर्जनों उड़ानें कम दृश्यता की वजह से प्रभावित हुईं। सबसे ज्यादा समस्या प्रदूषण की रही। वैसे वायु गुणवत्ता सूचकांक के ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने की दिल्ली और एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदियां लागू हैं। फिर भी रविवार की सुबह औसत एक्यूआई 439 दर्ज की गई, जो ‘गंभीर’ श्रेणी है।

इसी तरह रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम तापमान हालांकि शीतलहर वाला नहीं रहा। सुबह सात डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया। जीरो विजिबिलिटी के कारण अलग अलग शहरों में 70 वाहन टकराए। कुल 22 हादसों में 12 लोगों की मौत हुई, जबकि 75 लोग घायल हुए हैं। शनिवार को भी 16 जिलों में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हुई थी। बिहार में घना कोहरा छाया रहा और सोमवार को भी कोहरे का पूर्वानुमान है।

पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ रहीहै। हिमाचल के ताबो का तापमान राज्य में सबसे कम माइनस 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। उधर बिहार के 18 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहां 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo