ट्रंप के सलाहकार नवारो का भारत पर निशाना

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस बार उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैटजीपीटी आदि से भारत को होने वाले लाभ का मुद्दा उठाया और कहा कि इन पर अमेरिका का पैसा खर्च हो रहा है लेकिन फायदा भारत उठा रहा है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए नवारो ने कहा कि यह समझ से परे है कि अमेरिकी क्यों भारत में एआई के लिए भुगतान कर रहे हैं। अमेरिकी करदाताओं का पैसा उन एआई सेवाओं के लिए क्यों जा रहा है, जो दूसरे देशों को फायदा पहुंचा रही हैं।

एक सवाल के जवाब में नवारो ने कहा, चैटजीपीटी अमेरिका की धरती पर अमेरिकी बिजली का इस्तेमाल करके भारत और चीन में चैटजीपीटी के बड़े उपयोक्ताओं को सेवा दे रहा है, फिर इसका खर्च अमेरिकियों के टैक्स से क्यों आए? आखिर हम इसका समर्थन कैसे कर सकते हैं’? पीटर नवारे ने पिछले कुछ समय में कई बार यह बात कही है कि अमेरिकी एआई का फायदा भारत और चीन को नहीं मिलना चाहिए।

ध्यान रहे नवारो ने पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से टैरिफ वॉर शुरू किए जाने के बाद भी कई बार भारत विरोधी बयान दिए हैं। उन्होंने रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर भारत के खिलाफ काफी की वार्ता को लेकर कहा था कि भारत की व्यापारिक नीतियां बेहद खराब हैं। भारत सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है। उन्होंने कहा था, ‘भारत हमें ढेर सारी चीजे निर्यात करता है और हमें वह सामान बेचने नहीं देता है। इस असंतुलन से एक तरफ अमेरिकी कामगारों को नुकसान होता है’।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo