शंकराचार्य की पालकी रोकी, शिष्यों को पीटा

Categorized as समाचार

प्रयागराज। माघ मेले में मौनी अमावस्या की शुभ तिथि को प्रयागराज संगम पर स्नान के लिए पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। पुलिस ने शंकराचार्य की पालकी रोक दी और विरोध करने पर शिष्यों की जम कर पिटाई की। इससे पहले पुलिस ने शंकराचार्य की पालकी रोक कर उनको पैदल संगम तक जाने को कहा। पुलिस के व्यवहार से नाराज शंकराचार्य धरने पर बैठ गए। दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि वे बिना अनुमति के पालकी से संगम तक जा रहे थे।

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने साथ हुई बदसलूकी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर ऐसा हुआ है। शंकराचार्य ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘बड़े बड़े अधिकारी हमारे संतों को मार रहे थे। पहले तो हम लौट रहे थे, लेकिन अब स्नान करेंगे और कहीं नहीं जाएंगे। वे हमें रोक नहीं पाएंगे। इनको ऊपर से आदेश होगा कि इन्हें परेशान करो। यह सरकार के इशारे पर हो रहा है, क्योंकि वे हमसे नाराज हैं। जब महाकुंभ में भगदड़ मची थी, तो मैंने उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। अब वे बदला निकालने के लिए अधिकारियों से कह रहे होंगे

इससे पहले शंकराचार्य अपने शिष्यों के साथ पालकी में संगम की ओर जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनको रास्ते में रोक दिया। इस पर शिष्य नहीं माने और पालकी लेकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने कई शिष्यों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक साधु को चौकी में ले जाकर पीटा। इससे शंकराचार्य नाराज हो गए और शिष्यों को छुड़वाने पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक बहस चलती रही। इसके बाद पुलिस ने शंकराचार्य के कई और समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि शंकराचार्य की पालकी को खींचते हुए संगम से एक किलोमीटर दूर ले जाया गया। इस दौरान पालकी का क्षत्रप भी टूट गया। शंकराचार्य स्नान भी नहीं कर पाए। इस पूरे मामले से नाराज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन ससम्मान प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाएगा, तब तक वे गंगा स्नान नहीं करेंगे। दूसरी ओर प्रयागराज के कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बिना इजाजत पालकी पर आए थे। उस समय संगम पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। उन्होंने शंकराचार्य के समर्थकों पर बैरियर तोड़ने और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों की संख्या में लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचे थे।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo