मुंबई में मेयर का सस्पेंश

Categorized as समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव नतीजों के बाद मेयर के चुनाव की हलचल तेज हो गई है। सबसे ज्यादा हलचल मुंबई में है, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने वाला है। लेकिन उससे पहले भाजपा के सहयोगी और राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल में शिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिंदे को हॉर्स ट्रेडिंग की चिंता सता रही है। ध्यान रहे अपने 29 पार्षदों के साथ शिंदे किंगमेकर बन कर उभरे हैं। उनके बिना भाजपा का मेयर नहीं बन पाएगा।

गौरतलब है कि 227 सदस्यों की मुंबई नगरपालिका यानी बीएमसी में भाजपा के 89 पार्षद हैं और शिंदे की शिव सेना के 29 पार्षद जीते हैं। दोनों को मिला कर संख्या 118 होती है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े यानी 114 से चार ज्यादा है। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की शिव सेना, मनसे, कांग्रेस, सपा, एमआईएम आदि को मिला कर 109 सीटें हैं। उनको पांच अतिरिक्त सीटों की जरुरत होगी। माना जा रहा है कि शिंदे ने हॉर्स ट्रेडिंग के बहाने भाजपा से मोलभाव के लिए अपने पार्षदों को होटल में शिफ्ट किया है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में आए नतीजे से भाजपा की दोनों सहयोगी पार्टियों के नेता खुश नहीं हैं। दोनों उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने नाराजगी जाहिर है। शनिवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे। हालांकि शिव सेना की ओर से कहा गया है कि एकनाथ शिंदे बीमार हैं इसलिए बैठक में नहीं गए। गौरतलब है कि शिंदे ने ठाणे और कल्याण डोंबिवली का अपना गढ़ बचा लिया है।

इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई के मेयर को लेकर कहा, ‘मेयर कौन बनेगा और कब चुना जाएगा। ये सभी फैसले मैं, एकनाथ शिंदे और हमारे पार्टी नेता मिलकर लेंगे। इस पर कोई विवाद नहीं है’। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के शहरी निकायों के चुनावों में भाजपा ने कुल 29 नगर निगमों में से अकेले 17 पर जीत दर्ज की है। वहीं, उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने आठ निगमों में जीत हासिल की। इस तरह भाजपा गठबंधन को 25 नगर निगमों में जीत मिली है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo