ईरान में कैद भारतीयों की कोई खबर नहीं

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान में 16 भारतीय एक महीने से ज्यादा समय से कैद हैं और उनकी कोई सूचना नहीं है। भारत सरकार ने माना है कि ईरान ने कौंसुलर एक्सेस नहीं मुहैया कराया है। यानी भारतीय दूतावास के अधिकारी उन बंदियों से नहीं मिल पाए हैं। ये बंदी तेल लेकर जा रहे जहाज एमटी वैलिएंट के चालक दल के सदस्य हैं। ईऱान ने इस जहाज को आठ दिसंबर जब्त किया था और उस जहाज पर मौजूद सभी लोगों को बंदी बना लिया था। बंदी बनाए गए भारतीय नागरिकों के परिजन प्रधानमंत्री से लेकर हर जगह उनकी रिहाई के लिए गुहार लगा रहे हैं।

इस टैंकर को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जब्त किया था। संयुक्त अरब अमीरात के दिब्बा के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में रिवोल्य़ूशनरी गार्ड्स ने जहाज को जब्त किया। ईरान का आरोप है कि इस जहाज से छह हजार मीट्रिक टन तेल की तस्करी की जा रही थी। तेहरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि जहाज जब्त होने और भारतीयों को बंदी बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद से भारत ने कई बार ईरान के अधिकारियों से कौंसुलर एक्सेस देने का अनुरोध किया है। बंदियों को अपने परिवार से संपर्क करने की छूट देने की भी मांग की गई है।

भारतीय दूतावास की ओर से ईरानी अधिकारियों को पत्र लिख कर कहा गया है कि भारत के राजनयिकों को बंदियों से मिलने दिया जाए। इसके अलावा निजी तौर पर मुलाकात करके भी यह अनुरोध किया गया है। यहां तक कि भारत के राजदूत के स्तर से भी इसकी अपील की गई है। भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया है कि 15 दिसंबर को भारतीय दूतावास ने संयुक्त अरब अमीरात की उस कंपनी से संपर्क कर लिया था, जिसका जहाज था। उसके बाद से दूतावास के अधिकारी ईरान में स्थित उस कंपनी के एजेंट्स के संपर्क में हैं। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से कंपनी के ऊपर दबाव डाला जा रहा है कि वह बंदियों को कानूनी सहायता मुहैया कराए।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo