बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की हत्या

Categorized as समाचार

ढाका। हिंसा से प्रभावित बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है। घटना गाजीपुर जिले की है, जहां शनिवार को एक हिंदू कारोबारी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपनी मिठाई की दुकान में काम करने वाले एक नाबालिग कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान 55 साल के लिटन चंद्र घोष उर्फ काली के रूप में हुई है। वह बैशाखी स्वीटमीट एंड होटल का मालिक था। बांग्लादेश में पिछले एक महीने में नौ हिंदुओं की हत्या हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे मसूम मिया दुकान में आया। किसी मामूली बात को लेकर उसका दुकान में काम करने वाले 17 साल के कर्मचारी अनंत दास से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। कुछ देर बाद मसूम मिया के माता-पिता, मोहम्मद स्वपन मिया और मजीदा खातून मौके पर पहुंचे और झगड़े में शामिल हो गए। जब दुकान मालिक लिटन चंद्र घोष ने बीच बचाव कर अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान लिटन के सिर पर फावड़े से वार किया गया। पुलिस के मुताबिक, चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों स्वपन मिया, मजीदा खातून और मसूम मिया को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo