बीएमसी में कांटे की टक्कर

Categorized as समाचार

मुंबई। एशिया के सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी में शिव सेना और ठाकरे का परिवार का करीब 50 साल का वर्चस्व समाप्त हो गया। लेकिन उद्धव और राज ठाकरे ने आसानी से अपनी जमीन नहीं छोड़ी। दोनों पार्टियों के गठबंधन ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। गुरुवार, 15 जनवरी के मतदान के बाद सभी एक्जिट पोल एकतरफा नतीजे बता रहे थे लेकिन शुक्रवार को देर रात तक की गिनती में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिव सेना का गठबंधन बड़ी मुश्किल से बहुमत तक पहुंच पाया था। देर रात तक गिनती जारी थी।

देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक 227 सदस्यों की बीएमसी में भाजपा को 87 सीटें मिली थीं और उसकी सहयोगी शिव सेना ने 27 सीटें हासिल की थीं। यानी दोनों मिल कर 114 के बहुमत के आंकड़े तक पहुंचे थे। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने 67 सीटें हासिल की, जबकि राज ठाकरे की मनसे को 10 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने बहुजन वंचित अघाड़ी और शरद पवार की एनसीपी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस 23 सीटें जीतने में कामयाब रही।

मुंबई के इतिहास में पहली बार भाजपा का मेयर बन सकता है। आजादी के बाद पिछले 77 सालों से मुंबई नगर निगम पर कांग्रेस और शिव सेना का ही कब्जा रहा है। 1947 से 1967 तक यानी 20 साल तक कांग्रेस का मेयर रहा। उसके बाद से शिवसेना का मेयर बना। 1980 में भाजपा के गठन से पहले शिव सेना ने मुंबई में अपना मेयर बनाया था। अपने गठन के 45 साल बाद पहली बार भाजपा मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंची है। शिव सेना के साथ गठबंधन में उसने 1992 से 2017 तक शिव सेना के मेयर को अपना समर्थन दिया था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo