महाराष्ट्र में भाजपा का परचम

Categorized as समाचार

मुंबई। पंचायत चुनावों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति ने महाराष्ट्र के शहरी निकाय चुनावों में भी परचम लहराया है। एशिया के सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी सहित राज्य के 29 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में महायुति ने 23 निगमों में बड़ी बढ़त हासिल की है। हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दावा किया है कि 25 शहरों में भाजपा गठबंधन का मेयर बनेगा। इनमें से दो शहरों में भाजपा की सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिव सेना का मेयर हो सकता है, जबकि एक शहर में अजित पवार की पार्टी का मेयर संभव है।

सबसे बड़ा झटका उद्धव ठाकरे की पार्टी को लगा है, जो बीएमसी में अपना 50 साल पुराना किला नहीं बचा पाई। करीब 50 साल बाद मुंबई में पहली बार शिव सेना का मेयर नहीं होगा। पहली बार भाजपा का मेयर बनेगा। बहरहाल, विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस को सिर्फ एक लातूर नगर निगम में स्पष्ट बढ़त मिली है। कोल्हापुर में वह सबसे बड़ी पार्टी बनी है लेकिन मेयर बना पाना मुश्किल होगा। चंद्रपुर और परभणी में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की पार्टी मिल कर बहुमत के करीब पहुंच गए हैं। वसई विरार में भाई ठाकुर की पार्टी वंचित विकास अघाड़ी ने बड़ी जीत हासिल की है। वहां उसका मेयर बनेगा। भिवंडी निजामपुर में कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी बहुमत के नजदीक पहुंच गए हैं। संभाजीनगर में ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि मालेगांव में वह किंगमेकर बनी है।

गौरतलब है कि गुरुवार को महाराष्ट्र के 29 शहरी निकायों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें करीब 53 फीसदी लोगों ने वोट डाले। शुक्रवार को वोटों की गिनती शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। इस बार वोटों की गिनती अलग तरीके से हुई, जिससे नतीजे आने में देरी हुई। देर रात तक की गिनती के मुताबिक बीएमसी के अलावा नवी मुंबई, नागपुर, पुणे, ठाणे, पिंपरी चिंचवाड, कल्याण डोंबिवली, नासिक आदि शहरों में भाजपा गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बनी ली।

पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और परभणी में परिवार का किला बचाने के लिए अजित पवार और शरद पवार की पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ा था लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल पाई। इन तीनों नगर निगमों में पवार परिवार को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि 29 शहरों के नगर निगम की कुल 2,869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए थे। बाकी सीटों पर चुनाव हुआ। देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक लगभग आधी यानी 14 सौ से ज्यादा सीटें अकेले भाजपा के खाते में गई थीं। उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना साढ़े तीन सौ से ज्यादा सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। कांग्रेस को तीन सौ से कुछ ज्यादा सीटों पर बढ़त थी तो उद्धव ठाकरे की पार्टी 160 से ज्यादा सीटों पर आगे थी।

महाराष्ट्र के शहरी निकायों के चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य के लोगों ने एनडीए के जन समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने लिखा, ‘अलग अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ एनडीए का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं’।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo