बीएमसी में भाजपा जीतेगी?

Categorized as समाचार

मुंबई। विधानसभा चुनाव में भारी भरकम जीत हासिल करने के बाद अब बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी में भी भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलने का अनुमान है। 227 सदस्यों की बीएमसी में चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। दो एक्जिट पोल अनुमानों में महायुति को 138 सीटें तो एक एक्जिट पोल में डेढ़ सौ सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। बहुमत का आंकड़ा 114 सीटों का है। अगर नतीजे इसी लाइन पर आते हैं तो 25 साल के बाद बीएमसी पर से ठाकरे परिवार का नियंत्रण समाप्त हो जाएगा।

भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिव सेना को 40 से 44 फीसदी तक वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। उद्धव ठाकरे की शिव सेना और राज ठाकरे की मनसे गठबंधन को 60 के करीब सीटें और 30 से 33 फीसदी तक वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस गठबंधन को 23 सीट मिलने का अनुमान है। इस गठबंधन में कांग्रेस के अलावा प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी और शरद पवार की एनसीपी शामिल है। मुंबई के अलावा 28 और शहरों में नगर निगम के चुनाव हुए हैं। नतीजे शुक्रवार, 16 जनवरी को आएंगे। गौरतलब है कि बीएमएसी एशिया का सबसे अमीर नगर निगम है, जिसका बजट 74 हजार करोड़ रुपए का है।

बहरहाल, इससे पहले गुरुवार, 15 जनवरी को सभी 29 शहरी निकायों के लिए मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीएमसी में 50 फीसदी के करीब वोटिंग हुई। राज्य के चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मतदान के बाद बताया कि सभी नगर निगम में शाम साढ़े पांच बजे वोटिंग खत्म हुई। उन्होंने कहा कि करीब 50 फीसदी मतदान का अनुमान है। हालांकि अंतिम आंकड़े बाद में जारी होंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं। परंतु बीएमसी का पिछला पिछले चार साल से रूका हुआ था। आखिरी बार बीएमसी का चुनाव 2017 में हुआ था। अगला चुनाव 2022 में होना था। परंतु उस दौरान चुनाव प्रक्रिया और वार्ड सीमाओं में बदलाव चल रहे थे। इन बदलावों के चलते पुरानी सीटों पर चुनाव करना संभव नहीं था, इसलिए चुनाव टाल दिए गए। हालांकि ये सीटों की संख्या बढ़ाने या सीमा बदलने के प्रस्ताव पास नहीं हुए। सर्वोच्च अदालत के आदेश पर ये चुनाव हुए हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo