विपक्ष ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

Categorized as समाचार

मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई और 28 अन्य शहरों में हुए निगम चुनावों के दौरान विपक्षी पार्टियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने बीएमसी चुनाव में कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगाए। उद्धव ठाकरे ने मतदान के बाद उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही की गुणवत्ता को लेकर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा। हालांकि बाद में आयोग ने इस पर सफाई दी। ओवैसी की पार्टी की ओर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया गया।

चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘कई जगहें हैं जहां से शिकायतें आ रही हैं। कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। पहली बार हम ऐसा देख रहे हैं कि लगाई गई स्याही को अब साफ किया जा सकता है’। उन्होंने कहा, ‘पुरानी ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं। इन लोगों में सत्ता पाने का इतना लालच है। मैंने ऐसी बेशर्म सरकार कभी नहीं देखी। इसलिए वे वन नेशन वन इलेक्शन चाहते हैं, ताकि वे पूरे देश में एक ही समय में धोखाधड़ी और गड़बड़ी कर सकें, और पूरे देश पर कब्जा कर सकें। यह लोकतंत्र की सरेआम हत्या है’।

आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘आप देख सकते हैं कि मुंबई, पुणे और हर जगह चुनाव आयोग और नगर निगम का सिस्टम बहुत खराब हालत में है। पर्ची किसी दूसरे बूथ की, नाम अलग बूथ में है। कुछ जगहों पर नाम पुरुष का है जबकि फोटो महिला की है। सोचिए चुनाव अधिकारी कितनी गड़बड़ करते हैं’। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, ‘मैंने मुंबई के हर बूथ का दौरा किया। पूरी तरह से अफरा तफरी थी। वोटर्स के नाम गायब थे। महिलाएं और सीनियर सिटिजन बहुत परेशान थे। मेरी बेटी का नाम भी गायब था जो कि पहली बार वोट देने वाली थी। लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है’।

बाद में राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा, ‘वोट डालने के बाद मतदाताओं की उंगलियों पर लगाई जाने वाली स्याही को लेकर कुछ भ्रम पैदा किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि मतदाताओं की उंगलियों पर निशान लगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही स्याही पक्की है। यह वही स्याही है जिसका इस्तेमाल भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न चुनावों में करता है’। उन्होंने इस्तेमाल की गई ईवीएम को लेकर भी सफाई दी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo