वेनेजुएला का तेल बेचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया प्लोरेस को उठवा कर अमेरिका लाने और उन पर मुकदमा शुरू करने के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे वेनेजुएला का तेल बेचेंगे। उन्होंने बड़ी तेल कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की है। यह भी कहा जा रहा है कि वेनेजुएला का तेल भारत को भी मिलेगा। भारत की पेट्रोलियम कंपनी रिलायंस ने भी वहां से तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन के एक जानकार अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि तेल की बिक्री का काम अमेरिका की निगरानी और शर्तों के साथ होगा। हालांकि इससे जुड़ी शर्तें क्या हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। राष्ट्रपति ट्रंप की तेल कंपनियों के प्रमुखों के साथ हुई बातचीत के बाद ऐसा लग रहा है कि अमेरिका के प्रतिबंधों की वजह से वेनेजुएला से तेल का जो व्यापार रुका हुआ था, वह अब फिर से शुरू हो सकता है। खबर है कि भारतीय कंपनी रिलायंस चाहती है कि अमेरिका उसे वेनेजुएला से तेल खरीदने की इजाजत दे।

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुनिया की बड़ी तेल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। वहां उन्होंने वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में करीब नौ लाख करोड़ रुपए के निवेश की बात कही। गौरतलब है कि वेनेजुएला पेट्रोलियम का कारोबार करने वाले देशों के समूह ओपेक का सदस्य है। इसमें रूस भी शामिल है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है, लेकिन वह वैश्विक सप्लाई का सिर्फ करीब एक फीसदी ही देता है। इसका एक कारण यह है कि वेनेजुएला से हेवी ऑयल निकलता है। इसके बावजूद वेनेजुएला से तेल की खरीद होती थी लेकिन 2019 में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से इसमें कमी आई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo