ममता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कोलकाता में आठ जनवरी को हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने शनिवार को याचिका दायर की। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की है ताकि सर्वोच्च अदालत उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न करे। ईडी ने एजेंसी के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया है और मामले की जांच सीबीआई से कराने की अपील की है।

ईडी का आरोप है कि गुरुवार को राजनीतिक सलाह देने और चुनाव प्रबंधन का काम करने वाली निजी कंपनी आईपैक के ऑफिस और उसके निदेशक के घर हुई छापेमारी के दौरान राज्य सरकार की ओर से बाध डाली गई। ईडी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची थी लेकिन कोर्ट रूम में हंगामे और वकीलों के बीच विवाद के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई 14 जनवरी के लिए टाल दी।

गौरतलब है कि आठ जनवरी को ईडी ने छापा मारा था और उस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंच गई थीं। ईडी का आरोप है कि ममता बनर्जी जब्त किए गए दस्तावेज और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस ईडी की टीम से छीन ली। बाद में मुख्यमंत्री ने कोलकाता में पैदल मार्च भी निकाला था और ईडी पर दो एफआईआर भी दर्ज कराईं।

ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। ममता ने आरोप लगाया है कि कोयला घोटाले का पैसा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। उन्होंने कहा, ‘मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं’। उनके आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष ने उनको मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने 72 घंटे के भीतर कथित आरोपों से जुड़े सभी सबूत पेश करने की मांग की गई।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo