हाथी के हमले में 13 लोगों की मौत

Categorized as समाचार

चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के दो हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। चाईबासा मंडल वन अधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि हाथी के हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई लोगों पर हमले करने वाला हाथी मंगलवार देर रात नोआमुंडी और हटगामरिया पुलिस थाना क्षेत्रों में घुस गया और एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों को मार डाला। नारायण ने बताया कि एक दिन पहले इसी हाथी ने कोल्हान क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की जान ले ली थी।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विशेषज्ञों समेत वन अधिकारियों के दलों को हाथी को वापस जंगल में ले जाने के काम में लगाया गया है। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में छह जोड़ी रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी के उत्पात से इलाके में दहशत का माहौल है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने वन विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए ठोस कदम उठाने में कथित तौर पर विफल रहा है।

कोडा ने दिन के दौरान नोआमुंडी के एक गांव में पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया कि विभाग गांवों में प्रवेश करने वाले हाथियों के झुंड को भगाने के लिए ग्राम समिति के सदस्यों को मशाल और पटाखे जैसी वस्तुएं वितरित करता था, लेकिन अब यह प्रथा बंद कर दी गई है। कोडा ने सरकार से हाथियों के हमलों के कारण अनाथ हुए नाबालिग बच्चों के पुनर्वास और उनकी शिक्षा का खर्च वहन करने की मांग की।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo