अतिक्रमण हटाने पर हिंसा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अदालत के आदेश पर जब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम अतिक्रमण हटाने पहुँची, तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की, बैरिकेड तोड़े और एक लाउडस्पीकर को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार और बुधवार की रात चलाए गए अभियान के दौरान 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने एमसीडी और पुलिस टीम पर पथराव किया। हिंसा में एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान एक नाबालिग सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया और 10-15 अन्य से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 12:40 बजे शुरू हुई। निषेधाज्ञा (धारा 144) के बावजूद भीड़ तुर्कमान गेट पर इकट्ठा हो गई और पुलिस के निर्देशों को अनदेखा कर नारेबाज़ी करने लगी।

कांस्टेबल संदीप की शिकायत के अनुसार, पुलिस ने बार-बार लाउडस्पीकर से चेतावनी दी, लेकिन भीड़ ने निर्देशों को नहीं माना। रिपोर्ट में कहा गया है, “भीड़ ने बैरिकेड तोड़े, नारेबाज़ी की और दंगा करने लगी।”

स्थिति और गंभीर तब हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। प्राथमिकी में यह भी दर्ज है कि हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति—जैसे लाउडस्पीकर और बैरिकेड—को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस के कर्तव्य में बाधा डाली गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अदालत के निर्देश पर की गई थी और स्थानीय निवासियों को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया गया था। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन अचानक हुई भीड़ और हिंसा ने स्थिति को बिगाड़ दिया।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo